इस पुनीत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नर्वल, कानपुर नगर विद्यालय का शुभारम्भ राष्ट्रीय झंडा गीत के प्रणेता "पद्मश्री" श्याम लाल गुप्त "पार्षद" जी के प्रयत्नों से सर्वप्रथम गणेश सेवाश्रम, नर्वल, कानपुर नगर में बालिका हायर सेकेंडरी विद्यालय के नाम से किया गया था।
10 दिसम्बर 1997 विद्यालय को इंटरमीडिएड स्तर का उच्चीकरण कर मानविकी वर्ग के विषयो - हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गृहविज्ञान, इतिहास, नागरिक शास्त्र और अर्थ शास्त्र की मान्यता सहित विद्यालय का नाम राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, नर्वल, कानपुर नगर कर दिया गया।
वर्तमान में विद्यालय में इंटर में विज्ञान वर्ग एवं कला वर्ग की कक्षाएं संचालित हैं।
विद्यालय ग्रामीण अंचल की बालिका जगत की सेवा में तत्पर रहते हुए निरन्तर उन्नति के पद पर अग्रसर है। जन सेवा की भावना से अनुप्राणित यह विद्यालय कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाओं हेतु साहित्यिक/मानविकी वर्ग के साथ शासन द्वारा आवंटित व्यावसायिक शिक्षा ट्रेड - आई.टी. तथा रिटेल शिक्षा प्राप्त करने का सुअवसर प्रदान किया जाता है। राष्ट्रीय झंडा गीत के प्रणेता "पद्मश्री" श्याम लाल गुप्त "पार्षद" जी के आशीर्वाद से सुशिक्षित कुशल एवं अनुभवी शिक्षकाओं की देख रेख में सुव्यवस्थित स्थिति में विद्यालय संचालित है।
और जानें